• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

क्या बदल जाएगा नवाबों की नगरी लखनऊ का नाम? CM योगी के ट्वीट से अटकलें

Writer D by Writer D
17/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
pm modi

pm modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)  ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने लखनऊ (Lucknow) में बैठक भी की और बाद में सभी मंत्रियों के साथ डिनर भी किया। लेकिन लोगों की नजर तो सीएम योगी के एक ट्वीट पर जा अटकी है। उस ट्वीट के बाद से अटकलें हैं कि यूपी में अब नवाबों की नगरी लखनऊ (Lucknow) का नाम भी बदल दिया जाएगा।

सीएम योगी ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए ट्वीट में लिखा था कि शेषावतार भगवान श्री लक्ष्मण जी की पावन नगरी लखनऊ (Lucknow)  में आपका हार्दिक स्वागत व अभिनंदन। अब वैसे तो उन्होंने इस ट्वीट में नाम बदलने के कोई संकेत नहीं दिए हैं, लेकिन सोशल मीडिया की दुनिया में इसे एक बड़ी हिंट के तौर पर देखा जा रहा है।

सीएम ने ‘लक्ष्मण की पावन नगरी’ लिखकर अटकलों के बाजार को गर्म कर दिया है। कुछ लोगों ने तो नए नाम भी सोच लिए हैं, लक्ष्मणपुरी से लेकर लक्ष्मणनगर तक कई नामों की चर्चा हो रही है। वैसे अभी तक सरकार या फिर किसी मंत्री ने ऐसी कोई घोषणा या फिर संभावना नहीं जताई है।

पीएम मोदी के लखनऊ पहुंचने पर सीएम योगी बोले- शेषावतार भगवान लक्ष्मण की पवन नगरी में स्वागत 

लेकिन लोगों को ऐसा इसलिए लग रहा है क्योंकि कई मौकों पर राज्य की योगी सरकार ने इसी प्रकार से कई जगहों के नाम बदले हैं। बताया जा रहा है कि रोड, चौक, मोहल्लाें, एयरपोर्ट के नाम भी बदले जाएंगे। इसके अलावा नैनी इलाके का नाम बदलकर अटल बिहारी बाजपेयी नगर, एयरपोर्ट का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय एयरपोर्ट और ओवर ब्रिज का नाम बदलकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी रखा गया। बताया जा रहा है कि जगहों के नाम के उच्चारण में समस्या होती थी, जिस वजह से इनके नाम बदलने का फैसला लिया गया है।

पीएम मोदी ने पढ़ाया योगी के मंत्रियों को सुशासन का पाठ

इससे पहले भी इलाहाबाद प्रयागराज, फैजाबाद अयोध्या बन चुका है। कई और शहरों को लेकर भी ऐसी खबर है कि सरकार उनका जल्द ही नया नामकरण कर सकती है। अब इन्हीं तमाम संभावनाओं की वजह से सीएम योगी के ट्वीट ने लखनऊ नामकरण की प्रक्रिया को हवा दे दी है।

Tags: Lucknow Newsup newsyogi tweet
Previous Post

बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा नहाते चार दोस्त डूबे, दो की मौत

Next Post

25 हजार के टॉप टेन इनामी अन्नू पिस्टल गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
Next Post
Arrested

25 हजार के टॉप टेन इनामी अन्नू पिस्टल गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Sharad Pawar

अजीत पवार को मनाने का प्रयास जारी: शरद पवार

14/08/2023
loot

ग्राहक सुविधा केन्द्र संचालक से ढाई लाख की लूट, तलाश में जुटी पुलिस

24/10/2021
Cow

योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना : गो माता को ठंड से बचाएंगे स्पेशल इको-थर्मल कंबल

16/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version