Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इन जिलों में 87 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं, रेड अलर्ट जारी

weather updates

weather updates

उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। दिन में हल्की धूप हो रही है। चिपचिपी गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। बुधवार को राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाई। हवा नहीं चलने से उमस का प्रभाव जनमानस पर दिखाई दिया।

मौसम विभाग ने आज 12 जिलों में येलो अलर्ट और 10 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। बुधवार शाम को 1.8 मिमी. बारिश रिकार्ड की गई थी। यह मानसूनी बारिश नहीं थी। हालांकि इस वजह से गुरुवार को तापमान बढ़ने का अनुमान है।

मौसम वैज्ञानिक ड़ॉ. एसएन पांडे़य सुनील ने बताया कि स्थानीय स्तर पर अधिकांश दिन अभी फुहार जैसी गिरते रहने की संभावना है। क्योंकि बादल हटते ही सूर्य चमकेगा‚ जिससे उमस होती रहेगी। उन्होंने बताया कि शुष्क हवाओं के आने से बारिश पर रोक जैसी लगी है। वहीं‚ उमस लोगों की परेशानी का कारण बनी रहेगी। झमाझम बारिश होने से ही एक दो दिनों के लिये उमस शांत हो सकती है। फिलहाल उमस का सिलसिला सितंबर माह तक चलेगा।

12 जिलों में येलो अलर्ट जारी

अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, एटा, कन्नौज, औरैया जौनपुर, प्रतापगढ़, आजमगढ़ और मऊ में अगले तीन से चार घंटे में 61 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना हैं।

10 जिलों में रेड अलर्ट जारी

कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, फतेहपुर, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी रायबरेली, गोंडा और बस्ती में 87 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही बिजली और भारी बरसात होने की मौसम विभाग ने आशंका जताई है।

Exit mobile version