Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लोहड़ी के त्योहार पर इन SMS और Shayari से दीजिए अपने परिजनों को शुभकामनाएँ

lohri

lohri

भारतीयों के इस विशेष त्योहार लोहड़ी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। यह त्योहार फसल की बुआई और उसकी कटाई से जुड़ा हुआ है। उत्तर भारत खासतौर पर पंजाब में किसान नए वित्त वर्ष की शुरुआत के रूप में मनाते हैं।

साल के पहले महीने में पड़ने वाले इस त्योहार लोहड़ी का सभी को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। लोहड़ी का यह दिन विशेष होता है और लोग रात में अपने घर के बाहर लोहड़ी जलाते हैं और उसकी पूजा के साथ उसकी परिक्रमा भी करते हैं। इसे लेकर आस्था है कि लोहड़ी पर अग्नि की पूजा से दुर्भाग्य दूर होता है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

यह त्योहार मौसम के बदलने और बसंत के आने की आहट भी देता है। किसान लोहड़ी में फसल का अंश अर्पित करते हैं और लोहड़ी के आसपास जमकर नाचते-गाते हैं। इस पर्व पर तिल, गुड़, गजक, रेवड़ी और मूंगफली आदि चीजों का भी खास महत्व होता है। लोहड़ी के त्योहार का जश्न परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों के बिना अधूरा रहता है।

ऐसे में हम आपके लिए लोहड़ी के कुछ खास SMS, Greetings और शुभकामना संदेश लाएं हैं, जिन्हें अपनों को भेजकर आप उन्हें लोहड़ी की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

>> फिर आ गई भांगड़े दी वारी,

लोहड़ी मनौन दी करो तियारी,

आग दे कोल सारे आओ,

सुंदरिए मुंदरिए जोर नाल गाओ।।

Happy Lohri 2022

>> इस लोहड़ी सिर्फ लकड़िया ही नहीं…

जलने वालो को भी जलाओ…..

Happy Lohri 2022

>> सर्दी की थरथराहट में, मूंगफली, रेवड़ी और गुड़ के साथ,

लोहड़ी मुबारक हो प्यार, दोस्ती और रिश्ते की गर्माहट के साथ…

हैप्पी लोहड़ी 2022

>> जैसे जैसे लोहड़ी की आग तेज हो,वैसे वैसे हमारे दुखों का अंत हो

लोहड़ी का प्रकाश आपकी जिंदगी को प्रकाशमय कर दे

लोहड़ी की आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं

Exit mobile version