Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

चरण स्पर्श करने से आशीर्वाद मिलने के साथ ही शरीर को होते हैं ये जबरदस्त फायदे

touch the feet

touch the feet

हिन्दू संस्कृति में चरण स्पर्श करना अति उत्तम माना गया है। किसी भी बड़े व्यक्ति के पैर छूकर उनके प्रति सम्मान जताया जाता है। बड़े-बुजुर्गों के चरण स्पर्श करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है।

कहा जाता है कि बड़ों को प्रणाम और उनके चरण स्पर्श करने से आशीर्वाद तो मिलता ही साथ ही विद्या और यश की प्राप्ति भी होती है। वैसे तो चरण स्पर्श करना अच्छे संस्कार होते हैं लेकिन, शायद आप चरण स्पर्श करने से होने वाले फायदों के बारे में नहीं जानते होंगे। चरण स्पर्श करने से कई चौंका देने वाले फायदे होते हैं।

इतना ही नहीं  बल्कि वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे फिजीकल एक्‍सरसाइज भी होती है जो कि हमारे शरीर में पॉजिटिव एनर्जी पैदा करती है।

आइए जानते हैं चरण स्पर्श करने से होने वाले फायदों के बारे में-

शास्त्रों के अनुसार प्रतिदिन बड़े-बुजुर्गों के चरण स्पर्श करने से ग्रहों की दशा सही रहती है। साथ ही प्रतिकूल ग्रह भी अनुकूल हो जाते हैं।

वैज्ञानिको के अनुसार, जिस लक्ष्य को हम पाना चाहते हैं उसे ध्यान में रखते हुए चरण स्पर्श करने से लक्ष्य की प्राप्ति जल्दी हो जाती है।

घुटने के बल झुककर पैर छूने से शरीर के जोड़ों पर बल पड़ता है, जो कि जोड़ो के दर्द से राहत दिलाता है।

चरण स्पर्श करने से शरीर में रक्त प्रवाह बढ़ता है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

चरण स्पर्श करना एक प्रकार का सूक्ष्म व्यायाम भी है जिससे शारीरिक कसरत होती है और शरीर लचीला बनता है।

Exit mobile version