Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महिला ने देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Rape

Rape

एटा। एक महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म (Rape) करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का भी आरोप लगाते हुए ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए इस मामले में रविवार को जलेसर पुलिस में शिकायत की है।

जलेसर क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी थाना व शहर हाथरस के अईयापुर निवासी एक युवक के साथ की थी। विवाह में मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था। लेकिन, ससुरारवाले शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांगें पूरी न होने पर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा था।

बेटी ने बताया कि वह घर पर अकेली थी, तभी उसका देवर सूरज कमरे में घुस आया और दुष्कर्म (Rape) किया। पीड़िता ने जब मामले की शिकायत अन्य परिजनों से की तो उल्टा उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से पीड़िता अपने मायके में ही रह रही है।

जलेसर कोतवाली के उपनिरीक्षक प्रेमलाल गौतम ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपित देवर व पांच ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version