Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महिला ने पति और जेठ ने पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, हत्या की कोशिश

rape

rape

एटा। जैथरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति और जेठ पर दुष्कर्म (Rape) का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना में तहरीर दी, बताया कि दहेज के खातिर ससुरालियाें ने उसकी गला दबाकर मारने का भी प्रयास किया है। तहरीर के आधार पर चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस जांच में जुट गई।

पीड़िता ने बताया कि वह जैथरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। कुछ साल पहले उसकी शादी कोतवाली देहात नगला सेवा निवासी धर्मेन्द्र के साथ हुई थी। बाद में ससुराल वाले उसे दहेज की लिए प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि पति भी अपने ही परिवार का साथ देता था। उसने अपने बड़े भाई के साथ मिलकर उसकी अस्मत भी लूटी। विरोध करने पर उसकी गला दबाकर हत्या का प्रयास भी किया गया।

पीड़िता ने इसकी शिकायत इलाका पुलिस से की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। फिर उच्चाधिकारियों से मिली तब घटना की रिपोर्ट महिला थाना पुलिस में दर्ज की गई। मामले की जांच पड़ताल एसआई रेणुका चौधरी कर रही है।

Exit mobile version