Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

घर में घुसकर महिला व भतीजे की हत्या, पुत्री घायल

murder

murder

फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र अन्तर्गत सोमवार को घर में घुसकर एक महिला व उसके भतीजे की चाकू से हमला कर हत्या (Murder) कर दी। जबकि हमले में मृतका की पुत्री घायल है। हमले का आरोप पड़ोसी युवक पर है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के मौहल्ला पड़ाव निवासी संजीदा (45) पत्नी मौहम्मद शाबिर, उनकी पुत्री सिम्मी (22) व उनके भतीजे अकील सिद्दीकी (32) पुत्र मौहम्मद शकील सिद्दीकी पर घर मे घुसकर चाकू से हमला कर दिया। हमले में संजीदा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पुत्री सिम्मी व भतीजा अकील सिद्दीकी घायल हो गये। घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अकील सिद्दीकी को सरकारी ट्रामा सेंटर फिरोजाबाद भिजवाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही, घायल सिम्मी को शिकोहाबाद अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है। हमले का आरोप मृतका संजीदा के पड़ोसी सलीम व उसके सहयोगियों पर है।

जिला अस्पताल आये मृतका संजीदा के देवर जावेद सिद्दीकी ने आरोप लगाया है कि हमले का आरोपी सलीम मृतका संजीदा का पड़ोसी है। जिससे किसी किसी विवादित जमीन पर गेट निकालने को लेकर विवाद चल रहा था। उसका आरोप है कि सलीम ने अपने सहयोगियों के साथ संजीदा उसके भतीजे व पुत्री पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। जिसमें संजीदा व अकील की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच करने के साथ ही आरोपित की तलाश में जुट गई है।

इस सम्बंध में एएसपी ग्रामीण डॉ अखिलेश नारायण ने बताया कि पड़ोसी सलीम ने भावावेश में आकर तीन लोगों पर चाकू से हमला किया है। मौहल्ले के लोगों ने बताया है आरोपी परेशान रहता था। मामले की जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

Exit mobile version