Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गायत्री प्रजापति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार

Gayatri Prajapati

Gayatri Prajapati

लखनऊ। सपा सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति (Gayatri Prajapati) पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सितंबर 2020 में सविता पाठक जमीन की धोखाधड़ी और रंगदारी मामले में कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। गोमती नगर विस्तार पुलिस में आशियाना स्थित आवास से महिला को गिरफ्तार किया है।

मूल रूप से चित्रकूट की रहने वाली सविता पाठक ने 26 अक्टूबर 2016 को गोमती नगर थाने में FIR दर्ज कराई थी। जिसमें सविता ने आरोप लगाया था कि बबलू सिंह, आशीष शुक्ला व एक अन्य व्यक्ति ने उसका रेप किया है।

इसी मामलें में सविता पाठक ने तत्कालीन समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति (Gayatri Prajapati) पर भी रेप का आरोप लगाया था। सविता का आरोप था कि मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने उसका और उसकी बेटी का रेप किया है। इस मामले में सविता पाठक को गवाही देने के लिए कोर्ट से कई बार नोटिस जारी किया था, लेकिन वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुई थी। वहीं बुधवार को गोमतीनगर पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद सविता को गिरफ्तार कर लिया।

क्या है मामला?

महिला ने 2014 में पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति (Gayatri Prajapati) और उसके सहयोगियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। साथ ही यह भी कहा था कि उसकी पुत्री के साथ अश्लील हरकत की गई थी। इस पर 2017 में लखनऊ में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। चार साल तक चली सुनवाई के बाद न्यायालय में आरोप सिद्ध हो गए हैं। बुधवार को एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति, अशोक तिवारी, आशीष शुक्ला को सामूहिक दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत दोषी करार दिया।

लिज ट्रस को पीएम मोदी ने दी प्रधानमंत्री बनने की बधाई, इन मुद्दों पर हुई बातचीत

पहले दी थी क्लीन चिट

जिले की जिस महिला संग सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अदालत ने सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति को दोषी पाया है, उसने वर्ष 2019 में उनको पिता तुल्य बताकर क्लीनचिट दे दी थी।

Exit mobile version