Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ब्यूटी पार्लर संचालिका ने युवक को बनाया हनी ट्रैप का शिकार, 30 लाख ऐंठे

Arrested

Arrested

बांदा। जनपद में एक ब्यूटी पार्लर की संचालिका ने लखनऊ के एक युवक को हनीट्रैप (Honey Trap) का शिकार बनाया और उससे धीरे-धीरे लगभग 30 लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत होने के बाद महिला को गिरफ्तार (Arrested) करके जेल भेज दिया है। आरोपी महिला के शिकार में आकर एक सर्राफा व्यवसाई ने सात माह पहले आत्महत्या कर ली थी। इसमें इस महिला को इसके प्रेमी के साथ पुलिस ने जेल भेजा था।

अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि महिला ने फेसबुक के जरिए युवक को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गई। इसी दौरान महिला ने चालाकी से युवक के कई आपत्तिजनक वीडियो बना लिए और फिर इसके बाद युवक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। हनी ट्रैप (Honey Trap) में फंसे इस युवक ने धीरे-धीरे लगभग 30 लाख रुपये अपने खाते से युवती के खाते में ट्रांसफर कर दिए। लेकिन इसके बाद भी युवती द्वारा लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था। जिससे तंग होकर युवक ने शहर कोतवाली में 10 दिन पहले मुकदमा पंजीकृत कराया था।

अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक गुरुवार को महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार की गई महिला राहिला बेगम शहर कोतवाली अंतर्गत जरैली कोठी मोहल्ले की रहने वाली है। गिरफ्तारी के बाद महिला को तत्काल पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि सात मई 2022 को इसी महिला ने शहर के प्रतिष्ठित सराफा व्यवसाई शैलेश जडिया को हनी ट्रैप का शिकार बनाया था। महिला द्वारा बनाए गए आपत्तिजनक वीडियो के वायरल करने की धमकी से परेशान होकर शैलेश जडिया ने आत्महत्या कर ली थी। लेकिन आत्महत्या से पहले मृतक ने सुसाइड नोट छोड़ा था। जिसमें महिला का नाम खोलते हुए उसके प्रेमी का जिक्र किया था। साथ ही यह भी बताया था कि इस महिला ने अब तक कितने लोगों को शिकार बनाया है। बाद में पुलिस ने इस मामले में राहिला बेगम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जो जमानत से छूट कर फिर बाहर आ गई और उसने लखनऊ निवासी युवक को अपना शिकार बनाया। जिसमें ब्यूटी पार्लर संचालिका को जेल जाना पड़ा।

Exit mobile version