भारी मात्रा में गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

arrested

arrested

सिलीगुड़ी। माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने एक महिला को भारी मात्रा में गांजा के साथ उसके घर से शुक्रवार देर रात गिरफ्तार (Arrested) किया है। गिरफ्तार महिला का नाम जगतार साहनी (50) है।

माटीगाड़ा थाना सूत्रों के अनुसार, बीती रात मिली सूचना के आधार पर माटीगाड़ा के सुटकी गोडवान इलाके के एक घर में अभियान चलाया गया। इस दौरान घर से पुलिस को 12 किलो गांजा बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने जगतार साहनी को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया।

बताया जा रहा है कि जगतार साहनी घर में गांजा की छोटे-छोटे पैकेट बनाकर बाजारों में इसकी सप्लाई करता था। माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने जगतार साहनी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Exit mobile version