Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महिला की जलकर मौत, मां ने ससुरालीजनों पर लगाया आरोप

Burnt Alive

burnt alive

देवरिया। मईल थाना क्षेत्र में एक महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसने (Burnt) पर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने आज शाम को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला की मां ने मिट्टी का तेल गिराकर जला कर मौत के घाट उतारने का आरोप लगाया है।

महुआडी थाना क्षेत्र के पिपरा नायक गांव के रहने वाली पुष्पा देवी पति स्वर्गीय मुख्य लाल की मौत के बाद से जिम्मेदारी पुष्पा पर आ गई। उसके दो पुत्र सतवनत और शानतनू और बेटी शीला हैं। बेटी शीला (28) की शादी मईल थाना क्षेत्र के बभनीया के रहने वाले विजय मल्ल के साथ धूमधाम से लगभग आठ वर्ष पहले की थी।

आए दिन तकरार होने के बाद शीला मायके चली आती थी। जहां अपने जिंदगी गुजर-बसर करती थी। कुछ दिन बाद फिर अपने ससुराल चली जाती थी। उसके एक लड़का आर्दश (8) भी है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवार के लोगों से पूछताछ कर रही है। डाक्टर ने बताया कि महिला 98 प्रतिशत जल गई है। शरीर से मिट्टी के तेल की महक आ रही है। घटना कि सूचना पुलिस को दी गई है।

Exit mobile version