Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महिला ने दो मासूमों के साथ फांसी लगाकर दे दी जान, घरेलू कलह से थी परेशान

Suicide

Suicide

बहराइच। जिले के थाना विशेश्वरगंज अंतर्गत ग्राम धनुही निवासी एक महिला ने शुक्रवार को घरेलू कलह से परेशान होकर अपने बेटे और बेटी के साथ फांसी लगाकर जान (Suicide) दे दी। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है।

घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार वारदात के समय मृतक महिला के पति घर पर मौजूद नहीं थे। घर पर महिला अपने बच्चों के साथ अकेली थी।

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम धनुही निवासी खुशबू निशा (28) पत्नी सलमान कई माह से पारिवारिक कलह से परेशान थी। शुक्रवार को खुशबू निशा घर पर अपने बेटे और बेटी के साथ मौजूद थी। उस समय उसके ससुर शकील अहमद पुत्र सलामत भी घर पर नहीं थे। तभी दोपहर में दो बजे के आसपास महिला ने अपने पांच वर्षीय बेटे रिजवान और तीन वर्षीय बेटी अल्सीफा के साथ फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद ससुर घर पहुंचा तो उसने दरवाजा बंद देखा।

खिड़की से झांकने पर उन्होंने बहू और पोते को फांसी के फंदे से झूलते देखा। अहमद ने पुलिस को इसकी सूचना दी। थानाध्यक्ष श्यामदेव चौधरी, चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ पहुंचे। फील्ड यूनिट की टीम भी गांव पहुंची। इसके बाद शवों को फंदे से नीचे उतरवाया गया। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मालूम हो कि पति घर से बाहर रहकर मजदूरी करता है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जिस तरह शव फंदे से लटक रहे थे, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले महिला ने अपने बेटे और बेटी को फंदे पर लटका दिया। इसके बाद स्वयं उसने फांसी लगाकर जान दे दी।

Exit mobile version