Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

The entire family was found dead

The entire family was found dead

मीरजापुर। संतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेहरा कला के शारदा पुरवा गांव में मंगलवार को बडेर से फंदा लगाकर संंदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी।

शारदा पुरवा निवासी विवाहिता का ससुर रामा मंगलवार की सुबह काम पर गया था। पति चंद्रेश खेत पर पानी भरने चला गया। घर को सुनसान पाकर उसकी विवाहिता सोनम 20 वर्षीय घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। खेत से वापस लौटकर आने पर पति ने बडेर से अपनी पत्नी को लटकता पाया।

चुनार थाना क्षेत्र के तेंदुआ कला निवासी विवाहिता के पिता सुरेश ने बताया कि पुत्री सोनम को ससुराल वालों ने सोमवार को बुरी तरह पीटा था। पुत्री के फोन पर जब हम लोग पटेहरा कला उसके घर गए तो ससुराल वाले चोर-डकैत कहकर वाहन चालक को पीटा। यद्यपि रात भर पंचायत कर अपनी पुत्री को मायके ले जाने की मिन्नत करते रहे पर ससुराल के लोगों ने एक भी नहीं सुनी। जब हम लोग वापस घर के लिए निकले तभी मेरी पुत्री सोनम को फांसी के फंदे पर लटकाने का स्वांग रच कर दोपहर को मौत की सूचना दिए।

मृतका की शादी जून 2022 में हुई थी। पिता सुरेश की तहरीर पर प्रभारी थानाध्यक्ष सन्तनगर रामदुलार ने मृतका के पति चंद्रेश व ससुर रामा को अपनी सुपुर्दगी में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गए।

प्रभारी थानाध्यक्ष रामदुलार ने बताया कि मृतका के पिता ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का सही पता लग पाएगा।

Exit mobile version