Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जर्जर दीवार गिरने से महिला की मौत, एक घायल

Dead Body

Dead Body

औरैया। जिले के फफूंद क्षेत्र में सोमवार सुबह पड़ोसी की जर्जर दीवार गिरने (Wall Collapse) से महिला की मौत (Death) हो गयी जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज सुबह लगभग छः बजे गांव शेरपुर सरैया निवासी चन्द्र पाल यादव की पत्नी सिया बेटी (55) अपने पुत्र संजय (21) के साथ घर के सामने बंधे जानवरों को चारा दे रही थी। तभी सड़क के दूसरी तरफ बनी पड़ोसी यतेंद्र तिवारी के घर की दीवार गिर गयी।

पड़ोसी के घर की दीवार काफी ऊंची थी जो गिरने से सड़क की दूसरी तरफ चन्द्र पाल यादव के चबूतरे से लेकर बरामदे तक जा गिरी। दीवार गिरने से उसके मलबे में सिया बेटी, उसका पुत्र संजय, एक गाय व एक भैंस दब गई।

उन्होने बताया कि मलबे में दबी महिला और उसके पुत्र को निकाल कर अस्पताल ले जाया गया लेकिन महिला की रास्ते में ही मृत्यु हो गई, जबकि घायल संजय का इलाज चल रहा है। इस हादसे में एक गाय और भैंस की भी मृत्यु हो गई है।

Exit mobile version