Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भूस्खलन की चपेट में आने से महिला की मौत, कई घरों व सड़कों को नुकसान

सिक्किम की राजधानी गंगटोक में भूस्खलन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। घटना मंगलवार देर रात की है। भूस्खलन में मृतक महिला की मां भी घायल हो गई है। वहीं, भूस्खलन से कई परिवार प्रभावित हुए हैं।

पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते राजधानी गंगटोक के अपर सिच्छे गांव में भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय महिला बिमला छेत्री की मौत हो गई। घटना के वक्त वह किचन में थी और उसी समय भूस्खलन का मलबा दीवार तोड़कर घर में आ गया। मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव को मलबे से बाहर निकाला।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर आया उछाल, जानें अपने शहर के भाव

घटना के वक्त मृतक महिला की मां दूसरे कमरे में थी। उन्हें भी चोट आई है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य स्थानीय परिवार भी भूस्खलन की चपेट में आ गया था, लेकिन स्थानीय लोगों ने खिड़की से अंदर प्रवेश कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

भूस्खलन से अन्य स्थानीय परिवार भी प्रभावित हुए हैं। प्रभावित परिवार आसपास के घरों में चले गए हैं। वहीं, पूर्वी जिले के जिला प्रशासनिक केंद्र की ओर जाने वाली मुख्य सड़क भी भूस्खलन से काफी क्षतिग्रस्त हुई है। सड़क पर यातायात ठप है।

Exit mobile version