Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कोविड अस्पाल में 15 दिन से भर्ती महिला की मौत, परिजनों ने हंगामे के बीच लगाया यह आरोप

आगरा। यमुना पार बनाये गए कोविड अस्पताल (Covid Hospital) में बुधवार सुबह तीमारदारों ने महिला की मौत के बाद हंगामा कर दिया। मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

बल्केश्वर निवासी एसएन अग्रवाल की 55 वर्षीय पत्नी सुधा अग्रवाल को उनके बेटों ने इलाज के​ लिए कोविड अस्पताल (Covid Hospital)  भर्ती कराया गया​ था। 15 दिन से उपचार चल रहा था।

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की मदद दी

मृतका के बेटे वैभव ने बताया कि उनकी मां की तबीयत में सुधार था। रात को चिकित्सकों ने ऑक्सीजन का इंतजाम करने के लिए कहा था। इसके बाद वह ऑक्सीजन के इंतजाम में जुट गये। बुधवार की सुबह चिकित्सकों ने सुधा को मृत घोषित कर दिया।

बेटे वैभव का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही से मां की मौत हुई। महिला की मौत के बाद डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर तीमारदारों ने अस्पाल में हंगामा कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टरों के खिलाफ शिकायत करने की बात कहते हुए तीमारदारों को शांत कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की ओर से अगर कोई शिकायत मिलती है तो आगे की कार्रवाई अमल में लायी जायेगी।

पोस्टमार्टम कराने पर बार बार बदल रहे बयान

वैभव ने बताया कि डॉक्टर ने उनको बताया कि हार्टअटैक से उनकी मां की मौत हुई है। जब स्‍वजनों ने सुधा अग्रवाल के शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए कहा तो स्टाफ और डॉक्टर बार-बार बयान बदल रहे हैं। कोई भी उचित जवाब हॉस्पिटल स्टाफ व डॉक्टर के द्वारा उनको नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में जब डॉक्‍टर का पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्‍होंने फोन नहीं उठाया।

 

Exit mobile version