Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

100 फीट गहरे बोरवेल में गिरी महिला, रेस्क्यू में जुटा पुलिस प्रशासन

Woman fell into 100 feet deep borewell

Woman fell into 100 feet deep borewell

गंगापुर सिटी। राजस्थान के गंगापुर सिटी (Gangapur City Rajasthan) में बड़ा हादसा हो गया है। यहां रामनगर की बैरवा ढाणी में 25 वर्षीय महिला बोरवेल (Borewell) में गिर गई। इस घटना से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मंडावरी थाना पुलिस व बामनवास पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू के प्रयास शुरू किए।

मौके पर पहुंचे डिप्टी संतराम मीणा ने बताया कि बेरवा ढाणी की 25 वर्षीय मोना बाई पत्नी सुरेश बैरवा बोरवेल (Borewell) में गिर गईं। सूचना पर बामनवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि महिला के मकान के पीछे खेत में कुछ समय पूर्व बोरवेल खुदवाया गया था, जिसमें पानी नहीं निकलने से पाइप निकाल दिए गए थे, लेकिन बोरवेल में मिट्टी नहीं भरी गई थी।

लोगों ने बताया कि बोरवेल (Borewell) खुला रह गया। यह बोरवेल लगभग 100 फीट गहराई और 1 फीट चौड़ाई का है। कल रात करीब 8 बजे अपने खेत के पास से गुजर रहीं 25 वर्षीय मोना बाई उसी बोरवेल (Borewell) में गिर गईं। इस बारे में जब जानकारी हुई तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ व एनडीआरएफ टीमों को मौके पर बुलवाया गया।

हमने यूपी को बीमारू मानसिकता से उबारा : मुख्यमंत्री योगी

महिला को बचाने के लिए प्राथमिक स्तर पर शुरू किए गए प्रयास नाकाफी नजर आए। चूंकि बोरवेल के पास कच्ची मिट्टी थी। बहरहाल पूरा गांव महिला की कुशलता की प्रार्थना कर रहा है। वहीं पुलिस प्रशासन ने रेस्क्यू के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वहीं एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीम मौके पर आने के बाद प्रॉपर रेस्क्यू ऑपरेशन किया जाएगा।

Exit mobile version