Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पुष्पक एक्सप्रेस में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 4 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। महाराष्ट्र से शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। मुंबई से लखनऊ आ रही पुष्पक एक्सप्रेस में लूटपाट के बाद एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया हैं। पुलिस ने लूटपाट और सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, चार अन्य आरोपी फरार हैं।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात करीब आठ बजे लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक सात से आठ लुटेरे घुस गए। सभी लुटेरों ने 15 से 20 यात्रियों को लूट लिया। आरोपियों ने यात्रियों से नकदी समेत कीमती सामान भी छीन लिया।

पीएम मोदी ने दी नवरात्रि के तीसरे दिन बधाई

जीआरपी कमिश्नर कैसर खालिद ने बताया कि, इगरतपुरी से पुष्पक एक्सप्रेस में 8 बदमाश सवार हुए, उन्होंने चलती ट्रेन में यात्रियों के साथ लूटपाट की और फिर 20 साल की महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला अपने पति के साथ यात्रा कर रही थी। घटना को लेकर कल्याण रेलवे पुलिस स्टेशन में लूट और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version