Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दहेज प्रताडऩा का मुकदमा दर्ज करा महिला ने लगाई फांसी, घरेलू विवाद से थी क्षुब्ध

suicide

आत्महत्या

लखनऊ। वजीरगंज इलाके में घरेलू विवाद से परेशान होकर विवाहिता काजल ने अपने पति व ससुराल वालों के खिलाफ रविवार सुबह तहरीर दी। देर शाम दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी वजीरगंज ने बताया कि कैसरबाग बस अड्डा खटिकाना निवासिनी 25 वर्षीय काजल का विवाह 5 वर्ष पूर्व सरोजनीनगर के रहने वाले नवीन सोनकर से हुआ था। काजल के बच्ची भी है। नवीन ई-रिक्शा चलाता है। पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

काजल नाराज होकर 2 माह पूर्व मायके लौट आई थी। रविवार की सुबह काजल ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा की तहरीर दी थी और वापस अपने मायके लौट गई थी।

लंबे समय से गैर हाजिर चल रहा आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

रविवार देर शाम उसने अपने कमरे में दुपट्टे के फंदे से फांसी लगा ली। उसका भाई सुमित जब उसे बुलाने गया तो अंदर से कुंडी बंद थी ना खुलने पर दरवाजे को धक्का देकर खोला। कमरे का नजारा देख वह दंग रह गया। पीडि़त परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया कि रात में घायल लोगों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Exit mobile version