Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान,धान की फसल खराब होने से थी परेशान

Suicide

Suicide

औरैया। गरीबी से तंग आकर एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला के बेटे मजदूरी करते हैं और अभी मजदूरी का काम भी नहीं मिल पा रहा था। इधर, ढाई बीघे के धान की फसल पानी डूबने से 70 फीसदी बर्बाद हो गई। इससे महिला काफी दिन से तनाव चल रही थी।

बेला थाना के सहार के पुरवा दानशाह में 55 वर्षीय मिथलेश कुमारी पत्नी बालकराम काफी दिन से मानसिक तनाव में चल रही थी। मिथलेश कुमारी की एक बेटी व दो बेटे है। बेटी की शादी हो गई थी। दो बेटे मजदूरी करके जीवनयापन करते है।

कुछ दिन से मजदूरी भी नहीं मिल पा रही है। ढाई बीघा खेत है जिसमें धान की फसल बो रखी थी। पानी में आधे से अधिक फसल डूब गई। जिससे इस बार फसल भी बर्बाद हो गई। इस कारण घर में और तनाव चल रहा था। दोनों बेटे मोहित व रोहित खेत पर गए थे।

शनिवार दोपहर के बाद मिथलेश कुमारी ने घर सूना देख के मिथलेश कुमारी पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर झूल गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई है। पुलिस ने परिजनों से बात कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Exit mobile version