Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

संदिग्ध अवस्था में फांसी लगने से महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Suicide

Suicide

फिरोजाबाद थाना खैरगढ़ क्षेत्र अन्तर्गत एक महिला की संदिग्धावस्था में फांसी लगने से मौत हो गयी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है।

थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव खैरगढ़ निवासी राधा (35) पत्नी रामू की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थतियों में फांसी लगने से मौत हो गयी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गयी।

लखनऊ के मंडलीय रेल चिकित्सालय में लगेगा ऑक्सीजन जनरेटर

इधर घटना की जानकारी होते ही इसी थाना क्षेत्र के गांव फरीदा निवासी मृतका के मायका पक्ष के लोग भी आ गये। जिन्होंने दहेज उत्पीड़न के चलते हत्या का आरोप ससुरालियों पर लगाते हुये सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष खैरगढ़ का कहना है कि महिला की फांसी लगने से मौत हुई है। मायका पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। यदि तहरीर देते है तो जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

Exit mobile version