Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला अपने सात साल के बेटे को छोड़ नदी में कूदी

Drowned

Drowned

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक महिला अपने सात वर्षीय मासूम को लेकर कप्तानगंज के निकट गंडक नदी में कूद गई। जबकि उसका सात साल का बेटा नदी के बाहर रोता मिला।

घटना की जानकारी होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मां-बेटे की खोजबीन कराने में जुट गई। नदी के बाहर मिले बालक को लेकर पुलिस अपने साथ चली गई।

बताया जा रहा है कि कप्तानगंज कस्बे में छोटी गंडक नदी के रामजानकी घाट पर स्थित पुल से एक महिला ने कल रात आठ बजे नदी में छलांग लगा दी। अपने सात साल के बेटे को लेकर भी पुल पर पहुंची थी। वह नदी के बाहर रोता मिला। घटना को देख किसी ने कप्तानगंज थाने की पुलिस को सूचना दी।

25 हजार का इनामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे, देशी पिस्तौल बरामद

पुलिस ने कहा कि पुल पर महिला का एक झोला मिला है, जिसमें कुछ कागजात के आधार पर उसका नाम मनीषा पत्नी मोहन निवासी बड़हरा महंथ, जनपद महराजगंज पता चला है। बच्चा कुछ बता नहीं पा रहा है।

Exit mobile version