Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

छह बच्चों की मां जेवरात लेकर घर से गायब, पति ने दी तहरीर

jewelery

jewelery

मुरादाबाद। जिले के डिलारी थानाक्षेत्र के एक गांव में छह बच्चों की मां जेवरात ( jewelery) लेकर घर से गायब (Missing) हो गई। महिला के पति ने डिलारी थाने तहरीर देकर पत्नी के अचानक गुम हो जाने बात कही। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डिलारी थानाक्षेत्र के एक गांव के किसान ने थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर देकर पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई है। उसने कहा मेरे छह बच्चे हैं।

वह विगत 26 जून को सुबह करीब 11 बजे किसी काम से घर से बाहर गया था। वापस आकर देखा तो मेरी पत्नी बिना बताए कहीं चली गई। सभी बच्चे घर पर थे। उसने और बच्चों ने आस पास तालाश किया पर कोई सुराग नहीं लगा।

सेफ खोलकर देखी तो अंदर से जेवरात भी अपने साथ ले गई है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर पुलिस को दी हैं, डिलारी थाने के एसओ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Exit mobile version