बहराइच। घर में अकेली महिला को देखकर दो युवकों ने छेड़छाड़ किया। महिला ने शोर मचाया तो दोनों आरोपी भाग गए। महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पयागपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला शनिवार को घर पर अकेली थी। महिला ने थाने में तहरीर देकर कहा कि घर में अकेला पाकर थाना क्षेत्र के सचौली गांव निवासी पीर अली पुत्र फिरोज और परवानी पुरवा सुहेलवा गांव निवासी सुभाष यादव पुत्र राम सूरत घर में घुस आए।
दोनों ने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दिया। महिला के शोर मचाने पर दोनों फरार हो गए। महिला ने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, शेख अशफाक और राम आधार की टीम गठित की।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के तीन घंटे में दोनों पयागपुर चौराहा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।