हरदोई जिले के ग्राम बेरुआ में शौच के लिये गयी 30 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्राम बेरुआ निवासी तबस्सुम (30) घर में रहकर कढ़ाई का काम करती थी। जबकि, पति आबिद लुधियाना में मजदूरी करता है। वह अपने तीन बच्चों के साथ यहां रहती थी।
परिजनों के मुताबिक रोजाना की तरह वह सुबह नित्यक्रिया के लिये घर से बाहर गई थी। काफी देर तक नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन की गई। इसके बाद घर से कुछ ही दूरी पर तबस्सुम का शव पड़ा मिला। उसके गले में धारदार हथियार के निशान थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।









