Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ईख के खेत में महिला के साथ दुष्कर्म

rape

rape

बागपत। जिले के दो मुस्लिम युवकों पर विधवा महिला ने दुष्कर्म (Rape) का आरोप लगाया है। विधवा महिला ने पुलिस को शिकायत करते हुए कारवाई की मांग की है। वहीं पुलिस इसे जमीनी विवाद बताकर मामले की जांच में लगी है।

मामला बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र के एक गांव का है। जहां की एक विधवा महिला ने बडौत कोतवाली पर तहरीर देते हुए कहा है कि 26 नवंबर की सुबह 10 बजे वह अपने खेत में गई थी। वहां पहले से ही दो मुस्लिम युवक बैठे हुए थे। खेत में उसको अकेला पाकर दोनों उसके पास आए और उसको पकड़ लिया। जिसके बाद महिला को ईंख के खेत में खींच ले गए। आरोपितों ने उसे डरा धमकाते हुए उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

महिला का कहना है कि आरोपितों ने धमकी दी है कि इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वे उसे जान से मार देंगे। उसने किसी तरह दोनों के चुंगल से छूटकर शोर मचा दिया। जिसके बाद गांव के लोगों ने उसको बचाया। पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगायी है।

वहीं बड़ौत पुलिस का कहना है कि मामला एक प्लाट के विवाद का है। जिसको लेकर दोनों पक्ष आरोप लगाते रहते हैं। महिला की शिकायत ले ली गई है जांच की जाएगी।

Exit mobile version