Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गैस सिलेंडर में विस्फोट, महिला झुलसी

cylinder explosion

LPG cylinder Explosion

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के झलवा में इंडियन ऑयल प्लांट के सामने शुक्रवार सुबह रहस्यमय परिस्थिति में गैस सिलेंडर जलाने पर जोरदार धमाका (Cylinder Explosion) हुआ और कमरे की छत उड़ गई। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई।

सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड व फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी।

पुलिस ने बताया कि झलवा के रहने वाले उत्तम पटेल की पत्नी सुदामा आज सुबह लगभग नौ बजे किचन में गई। जैसे ही उन्होंने माचिस जलाई कि अचानक जोरदार धमाका हुआ। कमरे की छत उड़ गई और आग लगने से महिला झुलस गई। इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। सुदामा के पति उत्तम पटेल ने आसपास के लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला। सुदामा को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसीपी धूमनगंज ने बताया कि फोरेंसिक टीम की मदद से जांच की जा रही है। महिला की हालत खतरे से बाहर है।

Exit mobile version