Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महिला को घर में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर

Shot

Shot

फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र अन्तर्गत मंगलवार को घर में घुसकर एक महिला को गोली (Shot) मार दी। घायल महिला को सरकारी ट्रामा सेंटर से आगरा रेफर किया गया है। घायल महिला ने कुछ लोगों के नाम बताए हैं पुलिस इनकी तलाश करने के साथ ही मामले की जांच कर रही है।

थाना दक्षिण क्षेत्र के नगला भाऊ निवासी सीमा (42) पत्नी संजय मंगलवार को घर के बाहर बने कमरे में चारपाई पर लेटी थी। आरोप है कि तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और महिला के ऊपर फायरिंग कर दी। गोली महिला के पेट में लगी, जिससे वह घायल हो गई। इधर, गोली की आवाज सुनकर परिजन व आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी लाया गया, जहां चिकित्सक ने हालत नाजुक देख उसे आगरा रेफर कर दिया है।

सूचना पर थाना पुलिस के साथ एएसपी सिटी मुकेश चन्द्र मिश्र व सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजन व आस पास के लोगों से पूछताछ की है। घायल महिला ने गोली मारने का आरोप कुछ लोगों पर लगाया है।

इस सम्बंध में एएसपी सिटी मुकेश चन्द्र मिश्र का कहना है कि एक महिला को गोली लगी है। घायल को आगरा रेफर किया गया है। महिला ने जिन चार लोगों के नाम बताये हैं उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। उनके पकड़े जाने के बाद वारदात के सही कारण का पता चल सकेगा।

Exit mobile version