Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आपसी विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या

Shot

Shot

शाहजहांपुर। परौर थाना क्षेत्र के गांव खजुरी में शनिवार को आपसी विवाद के चलते एक महिला की गोली (Shot)  मारकर हत्या कर दी गई। इस दौरान मृतक महिला के पुत्र ने आरोपी के हाथ से अवैध हथियार छीना और सिर पर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर घायल आरोपी को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

पुलिस के अनुसार, थाना कांट क्षेत्र के गांव दिबियापुर में रहने वाली चंदा देवी (55) अपने पुत्र के साथ होली मिलने के लिए दो दिन पूर्व विवाहित बेटी सुनीता के ससुराल खजूरी गांव गई थी। शनिवार गांव के रहने वाले पप्पू सिंह (50) ने आपसी विवाद के चलते चंदा को गोली (Shot)  मारकर भागने लगा। पुत्र सोनू व अन्य लोगों ने आरोपी पप्पू सिंह को पकड़ना चाहा तो उसने फायरिंग की। इस दौरान मौका पाकर सोनू ने पप्पू के हाथ से तमंचा छीन लिया और उसी से आरोपित के सिर पर मारकर घायल कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार देकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में चंदा देवी की मौत हो गई। आरोपी पप्पू सिंह मृतक महिला चंदा का रिश्ते में समधी लगता है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि आपसी विवाद के चलते पप्पू सिंह ने गोली मारकर महिला की हत्या कर दी है। हमले में घायल आरोपी पप्पू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उसकी हालत सामान्य बतायी है। शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version