Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

घरेलू विवाद के चलते पति की हत्या करने के बाद महिला ने खुद को भी मारी गोली

murder

murder

उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में विवाद के चलते एक महिला ने पति की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने आज यहां बताया कि थाना दक्षिण क्षेत्र के फुलबाड़ी निवासी 43 वर्षीय पूरन सिंह और उसकी पत्नी कुसमा देवी के बीच रविवार रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

उसी विवाद के चलते महिला ने पति को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। गोली लगने से पूरन सिंह की मृत्यु हो गयी जबकि कुसमा देवी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले को एसटीएफ़ ने दबोचा, तीन किलो चरस बरामद

उन्होंने बताया कि पूछताछ में उनकी पुत्रियों करिश्मा व तनु ने बताया है कि मम्मी-पापा के बीच अक्सर विवाद होता था। उन्होंने बताया है कि रविवार रात्रि तीन बजे दोनों के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद सोमवार सुबह पुनः फिर विवाद आपस में कहासुनी हो गई।

उसकी बीच कुसुमा ने दोनों पुत्रियों को छत पर भेज दिया। विवाद बढ़ता देख तनु नीचे आयी तो उसकी मां ने तमंचे से पिता पर फायर कर दिया और बाद में खुद को भी गोली मार ली। पूरन सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गयी मौके से दो तमंचे और कुछ कारतूस मिले है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version