Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लूट के बाद महिला की गला घोटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

murder

murder

गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र की अशोक विहार काॅलोनी स्थित बिस्मिल्लाह मस्जिद के पास बदमाशों ने लूट के बाद एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस में महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल सोनकर ने बताया कि 35 वर्षीय महिला मुनिया इस्लामुद्दीन अपने परिवार के साथ अशोक विहार काॅलोनी में रहती थी। आज उसके बच्चे स्कूल गए हुए थे। दिन में बदमाश घर में घुस आए और महिला को बंधक बनाकर लूट करने के बाद हत्या कर दी।

महिला के हाथ पैर बांधकर लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी। उन्होंने बताया कि महिला के गले मे निशान बने हुए है, जिससे लगता है कि महिला की गला घोट कर हत्या की गई है।

उन्होंने बताया कि घर में लूट हुई है या नहीं इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

Exit mobile version