Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महिला ने सबको कर दिया हैरान, मिल चुके कई पुरस्कार

a women

a women

लाइफ़स्टाइल डेस्क। जब आप कुछ करने की ठान लेते हैं तो कोई भी आपको उस चीज़ को पूरा करने से नहीं रोक सकता। लेकिन उस काम को करने के लिए आप में पूरी मेहनत और लगन होनी चाहिए। ऐसा ही कुछ अनोखा काम हैदराबाद की इस लॉ स्टूडेंट ने कर दिखाया। उन्होंने 4,042 चावल के दानों पर पूरी भगवद् गीता लिख डाली है।

इतने घंटे में लिख दी भगवद् गीता

उन्होंने बताया कि वह देश की पहली माइक्रो-आर्टिस्ट महिला है। हाल ही में इस छात्रा ने माइक्रो आर्ट प्रोजेक्ट तैयार किया है, जिसमें उन्होंने 4,042 चावल के दानों पर पूरी भगवद् गीता लिखी है। रामागिरी स्वरिका का कहना है कि चावल के दानों पर पूरी भगवद् गीता लिखने के लिए उन्हें मात्र 150 घंटे का समय लगा। अब तक उन्होंने लगभग 2 हजार से ज्यादा माइक्रो आर्टवर्क बनाएं हैं। यही नहीं इन्होंने माइक्रो आर्टवर्क  के साथ- साथ मिल्क आर्ट, पेपर कार्विंग और तिल के बीज पर ड्रॉइंग भी करती हैं।

इससे पहले रामागिरी स्वारिका ने बालों पर संविधान की प्रस्तावना लिखी थी। किसके लिए तेलंगाना के गवर्नर ने उन्हें इस अनोखे काम के लिए सम्मानित किया था। राष्ट्रीय स्तर पर नाम काम चुकी रामागिरी अब अपनी कलाकृतियों को अंतरराष्ट्रीय प्लेटफार्मों पर ले जाने के लिए तैयार हो रही हैं।

रामागिरी हमेशा से ही कला और संगीत प्रेमी रही हैं। बचपन से ही उन्होंने इस कला में अनेक पुरस्कार हासिल किए हैं। उन्होंने पिछले चार साल से चावल के दाने पर भगवान गणेश के चित्र के साथ माइक्रो आर्ट करना शुरू किया था। फिर एक ही चावल के दाने पर अंग्रेजी वर्णमाला भी लिखी थी।

Exit mobile version