Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ठगी के लिए शादी करती थी महिला, गिरफ्तारी के साथ जालसाजी का सामान बरामद

नई दिल्ली : दिल्ली से ठगी का एक नया मामला सामने आया है। सरकारी नौकरी करने के नाम पर जालसाजी करने वाली आरोपी महिला ठगी के लिए शादी भी करती थी। पुलिस के मुताबिक महिला पहले दोस्ती करती थी फिर प्यार करने का बहाना करके शादी कर लेती थी। उसके बाद दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराकर पैसे वसूलती थी। जानकारी के मुताबिक महिला अबतक चार शादियां कर चुकी है। हाल ही में जिस व्यक्ति से उसने शादी की थी उसके साथ सिर्फ 14 दिन ही रही। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

मेरठ : कृषि विवि में पश्चिमी यूपी का सबसे बड़ा पुस्तकालय तैयार, ये होगी खासियत

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला के खिलाफ सरिता विहार थाने में ठगी की 70 से ज्यादा शिकायतें आ चुकी हैं। जैसे-जैसे लोगों को पता लग रहा है वैसे-वैसे लोग शिकायत देने सरिता विहार थाने पहुंच रहे हैं।

महिला के कब्जे से तीन लैपटॉप, एक प्रिंटर व अन्य सामान बरामद हुए हैं। नौकरी नहीं मिलने पर पैसे वापस मांगने आने वालों को महिला पुलिस में शिकायत करने की धमकी देती थी। उसने कुछ लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत भी की थी।  पुलिस अधिकारियों के अनुसार विशाखा गुलाटी ने अपने 74 वर्षीय पिता के नाम से एक वेबसाइट बना रखी थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे लगता था कि अगर कुछ गड़बड़ हुई तो बुजुर्ग पिता को पुलिस गिरफ्तार नहीं करेगी।

कांग्रेस पार्टी ने पवन कुमार बंसल को सौंपी कोषाध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी

सरिता विहार थाना पुलिस ने सरकारी नौकरी देने का झांसा देकर ठगी करने वाली विशाखा गुलाटी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया था। एमबीए डिग्री होल्डर महिला खुद को एसडीएम, सरिता विहार के कार्यालय में तैनात बताती थी। बताया जा रहा है कि महिला 150 से ज्यादा लोगों से ठगी कर चुकी है।

Exit mobile version