Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

SC के सामने आग लगाने वाली महिला ने तोड़ा दम, 3 दिन पहले साथी की भी हो गई थी मौत

suicide attempt outside supreme court

suicide attempt outside supreme court

सुप्रीम कोर्ट के बाहर 16 अगस्त को 2 लोगों ने आत्महत्या की कोशिश की थी। कोर्ट के गेट नंबर D पर एक महिला और पुरुष ने खुद को आग लगा ली थी। आज महिला ने दम तोड़ दिया।

21 अगस्त को उसके साथी की भी मौत हो गई थी। आत्मदाह की कोशिश के चलते दोनों 40% झुलस गए थे। दोनों को पुलिस वैन से राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल पहुंचाया गया था।

पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 11 लाख लूटकर फरार हुए बदमाश

आत्मदाह करने वाली महिला ने UP के घोसी से सांसद अतुल राय के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, पुरुष इस मामले का गवाह है। खुद को आग लगाने से पहले इन दोनों ने सोशल मीडिया पर लाइव किया था।

इसमें महिला ने खुद को रेप पीड़िता बताया और कहा कि तमाम कोशिशों के बावजूद अब तक न्याय नहीं मिला।

Exit mobile version