• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला की दबंगई, पलटे सब्जी के ठेले, पुलिस ने लिया हिरासत में

Writer D by Writer D
26/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर
0
Woman's bullying

महिला ने पलटे सब्जी के ठेले

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। चौक चौराहे पर गुरुवार को एक महिला की हरकतों से हंगामा मच गया। महिला ने चौराहे पर लगी दुकानों में रखी सब्जियां फेंकनी शुरू कर दी और कई ठेले अचानक पलट दिए। सब्जी विक्रेताओं ने इसका विरोध किया तो महिला उनसे उलझ गई।

सूचना पर पहुंची महिला पुलिस कर्मियों ने आरोपित महिला को कोतवाली लेकर पहुंची, जहां सब्जी विक्रेताओं ने नुकसान का मुआवजा और महिला के खिलाफ  कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि महिला से पूछताछ की जा रही है।

नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मोनू तिवारी, राजकुमार, राजेश्वरी, उर्मिला, राम सहित तमाम सब्जी विक्रेता चौक स्थित खुन-खुन जी रोड पर सड़क किनारे सब्जी, ककड़ी, गाजर आदि का ठेला लगता हैं। गुरुवार को भी रोज की तरह वे सभी सब्जी लगाए हुए थे।

संसद की कार्यवाही निर्धारित समय से स्थगित करना लोकतंत्र के लिए घातक : खड़गे

मोनू तिवारी, राजकुमार, राजेश्वरी ने बताया कि सुबह 11:30 बजे चौक के चूड़ी वाली गली निवासी एवं मूल रूप से आंबेडकर नगर की रहने वाली एक महिला वहां पहुंची और ठेले पलटने शुरू कर दिए। कोई कुछ समझ पाता, तब तक सब्जियां सड़क पर बिखर चुकी थीं। उन पर गाडिय़ां भी चढ़ गईं।

उन्होंने इसका कारण पूछा तो महिला बिफर पड़ी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों से भी महिला की कहासुनी हुई। पुलिस कर्मी महिला को लेकर कोतवाली पहुंचे, जहां सब्जी विक्रेताओं ने लिखित शिकायत दर्ज कराई। महिला का कहना है कि उसे रैली निकालनी थी, इसलिए उसने ऐसा किया। उप निरीक्षक शर्मा नंद कुशवाहा ने कहा कि महिला से पूछताछ की गई है। तहरीर पर धारा 151 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Tags: crime newslukcnow news
Previous Post

अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज

Next Post

फरार IPS पाटीदार को जबरन रिटायर करने की तैयारी, 50000 के है इनामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Mother's Day
Main Slider

Mother’s Day: मां को कराना चाहते हैं स्पेशल फील, तो ये आइडियाज करेंगे आपकी मदद

10/05/2026
Suji Pockets
Main Slider

Mother’s Day पर मां को खिलाएं कुछ स्पेशल, बनाएं टेस्टी सूजी पॉकेट्स

10/05/2026
Marriage
Main Slider

ये लड़कियां मानी जाती हैं बेहद भाग्यशाली, शादी के बाद खुल जाती है पति की किस्‍मत

10/05/2026
Shani Trayodashi
Main Slider

शनि जयंती पर इन चीजों का करें दान, सभी कष्ट होंगे दूर

10/05/2026
puja ghar
Main Slider

पूजा घर में न करें ये एक गलती, जीवन में आती है अशांति

10/05/2026
Next Post
Manilal Patidar

फरार IPS पाटीदार को जबरन रिटायर करने की तैयारी, 50000 के है इनामी

यह भी पढ़ें

lightning

आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन की मौत, 11 घायल

18/09/2023
Congress

कांग्रेस ने चार पदाधिकारियों को पार्टी से किया निष्कासित, ये है बड़ी वजह

06/02/2022
Putrada Ekadashi

इस दिन रखा जाएगा पौष पुत्रदा एकादशी व्रत, जानें इसका महत्व

28/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version