Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महिला का शव मिला, पति पर हत्या का शक

The entire family was found dead

The entire family was found dead

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के ओबरा क्षेत्र में रविवार दोपहर खेत में एक महिला का शव (Dead Body) मिलने से सनसनी फैल गयी।

अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत पनारी के पुनिया टोला के लोगों ने दोपहर खेत में महिला का शव खेत में पड़े होने की सूचना दी। शव की शिनाख्त राजवंती देवी (45) के तौर पर की गयी। मृतका के पुत्र ने बताया कि रविवार की भोर में मॉ राजवंती, पिता रामनाथ व उनके साथी राम सिंह एक साथ कहीं गए थे। इसके बाद से तीनों गायब थे।

मां का शव खेत में मिलने पर पुत्र ने पिता और उनके साथी पर मां की हत्या कर शव खेत में फेंके जाने की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही एसपी डॉक्टर यशवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई।

पुलिस ने बताया की मृतका के पुत्र ने अपने पिता व उनके एक साथी पर हत्या करने की आशंका जताई है। मामले की छानबीन की जा रही है। पुत्र के बयान के आधार पर मृतका के पति और उसके साथी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। इस घटना में संलिप्त लोगों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शव (Dead Body) को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Exit mobile version