Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दुष्कर्म, अपहरण, अपराध व हत्याओं के मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान

अखिलेश यादव

अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखीमपुर खीरी में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात और फिर उसकी निर्मम हत्या पर योगी आदित्यनाथ की सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।

श्री यादव ने आज ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक बेबस किशोरी से दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना है। भाजपा के शासनकाल में उत्तर प्रदेश में महिलाओं व बच्चियों का उत्पीड़न चरम पर है।

उन्होंने सवाल उठाया कि दुष्कर्म, अपहरण, अपराध व हत्याओं के मामले में भाजपा सरकार प्रश्रयकारी क्यों बनी है।

लखीमपुर में मासूम बच्ची की सामूहिक दुष्कर्म के बाद की थी बर्बरता से हत्या

पिछले शुक्रवार को लखीमपुर खीरी के ईसानगर इलाके में बारह साल की बच्ची शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ था जिसकी दुष्कर्म के बाद आंख निकाल ली गई थी तथा पूरे चेहरे को बुरी तरह से विभत्स कर दिया गया था।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जहां पर किसान खड़े हुए है यहाँ पर मंडी बनना था लेकिन सरकार की नीति किसानो के लिए मुसीबत बन गयी है। अगर मंडी बन गयी होती तो किसानो को फायदा ही फायदा होना शुरू हो जाता। भारतीय जनता पार्टी और उससे जुड़े बड़े-बड़े उद्योगपति किसानों की जमीन को हथियाने की फिराक में है। किसान को खुले बाजार में अपने सामान को बेचना पड़ रहा है जबकि गुरसहायगंज में प्रधानमंत्री कह कर के गए थे किसानों की आय दुगनी हो जाएगी लेकिन कहीं लगता है कि किसानों की आय दोगुनी हो पाई है।

श्री यादव ने कहा कि यह किसान खड़े है यह मंडी बन जाती तो इनकी आय दोगुनी हो जाती इनको लाभ मिल जाता तीन साल से मंडी पड़ी हुई है और फिर इनकी आय दोगुनी होती। अगर बाजार पर छोड़ दिया किसानों को तो किसान को लाभ कभी नही हो सकता यह सरकार की जिम्मेदारी है कि किसानों को लाभ पहुंचायें।

अभिनेता दिलीप कुमार के दो भाई कोरोना पॉजिटिव, लीलावती अस्पताल में भर्ती

उन्होने कहा कि वह सभी भगवानों को पूछते हैं विष्णु,राम कृष्ण सभी की पूजा उनके होती है लेकिन भारतीय जनता पार्टी इस तरह से प्रचार करती है वो केवल उनको ही पूजा का अधिकार है इसलिए दूसरे दलों पर सवाल उठाते रहते है।

सपा अध्यक्ष ने कहा “सब भगवानो में हमारा यकीन है। भगवान विष्णु हमारे, भगवान कृष्ण हमारे, भगवान राम हमारे, और जितने भी भगवान विष्णु के अवतार हैं वह सब हमारे इसमें भारतीय जनता पार्टी को क्या तकलीफ है। हम देवियों को मानते है इनके घर में हम तो नही जानते तुम्हें लेकिन तुम्हारे घर की महिलायें देवियों की पूजा करती है, अभी नवरात्रि आयेंगे देवियों की पूजा होगी कि नही होगी। तो भारतीय जनता पार्टी की ही है देवियां क्या। यह हमारी और हम सबकी है।”

Exit mobile version