आजकल की इस भागदौड़ भरी दुनिया में महिलाएं और पुरुष, दोनों ही अपनी सेहत के लिए जरा भी समय नहीं निकाल पाते हैं। बिजी रूटीन या काम का दबाव होने के कारण पुरुषों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। इसलिए इन्हें अपनी सेहत का खास ध्यान देने की जरूरतहोती है।
शहद और अदरक लगभग अब सभी घरों में पाए जाते हैं। जो लोग शहद का सेवन अभी तक नहीं भी करते थे, अब उनके भी घर में शहद का इस्तेमाल किया जाने लगा है।
वहीं, पुरुष अगर शहद और अदरक दोनों का एक साथ सेवन करें तो इससे उन्हें नीचे बताए जा रहे 5 खास फायदे मिलेंगे।
हड्डी रोग से जुड़ी कई प्रकार की बीमारियां उम्र ढलने के साथ ही जकड़ने लगती हैं। इसलिए जरूरी है कि ढलती उम्र के साथ पुरुषों को अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए।
पुरुषों में इस कैंसर का खतरा सबसे ज्यादा होता है। इसलिए इसकी चपेट में आने से बचे रहने के लिए समय पर जरूरी कदम उठाना बहुत जरूरी है। शहद की बात की जाए तो इसमें अल्फा टोकोफेरोल (विटामिन-ई का एक स्वरूप) होता है।