Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पुलिस पर हमला, महिला कांस्टेबल जख्मी

UP Police SI Exam

UP Police SI Exam

जौनपुर। जिले के सरपतहां क्षेत्र में सोमवार को रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद में बीचबचाव करने पहुंची पुलिस (Police) पर एक पक्ष की महिलाओं ने हमला बोल दिया जिससे महिला सिपाही जख्मी हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि छीतमपट्टी गांव निवासी महन्थू सिंह और विनोद सिंह के बीच रास्ते को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। आज भी दोनों में विवाद शुरू हुआ तो एक पक्ष ने डायल 112 को घटना की सूचना दी गयी।

मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर दूसरे पक्ष की महिलायें उग्र हो गयी और पुलिस टीम पर हमला बोल दिया, जिससे एक महिला कांस्टेबल जख्मी हो गयी।

थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने उपद्रव में शामिल शरारती तत्वों को हिरासत में लिया है। हिंसा में घायल महन्थू सिंह की स्थिति गम्भीर देखकर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जख्मी महिला सिपाही की हालत ठीक है।

Exit mobile version