• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शादी के नाम पर 3 महिलाओं ने दरोगा को ठगा, ये है पूरा मामला

Writer D by Writer D
24/02/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बस्ती
0
UP Police

UP Police

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बस्ती। जिले के पुलिस लाइन में तैनात दरोगा (Inspector) को तीन महिलाओं ने ठग लिया। जब दरोगा ठगी शिकायत थाने दर्ज कराने थाने पहुंचे तो उनकी बात नहीं सुनी गई। इससे दुखी होकर दरोगा जी ने न्यायालय का रुख किया। फिर कोर्ट के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों को पकड़ने में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक, दरोगा बलराम यादव (Inspector Balram Yadav) की शादी कुछ लोगों ने करवाई थी। शादी के कुछ दिन बाद उनके घर से सारा कीमती सामना उठा लिया गया। जब पीड़ित बलराम थाने में इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो विभाग ने उनकी कोई मदद नहीं की।

थाने में दी अपनी तहरीर में पीड़ित दरोगा बलराम यादव ने बताया है कि कोरोना काल में उनकी पत्नी का निधन हो गया था। इसके चलते वह काफी परेशान थे। 31 दिसंबर 2021 को उनके मोबाइल पर एक मिस्ड कॉल आया। फोन गोरखपुर की रहने वाली एक युवती का था। उसने पूछने पर बताया कि पुरानी बस्ती थाने में तैनात एक वाहन चालक ने उनका नंबर दिया है।

महिला ने दरोगा के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। इस पर दरोगा ने अपनी उम्र का हवाला देकर मना कर दिया। लेकिन  रेनू यादव ने कहा कि उसे कोई एतराज नहीं है।

दूसरे दिन रेनू अपने साथ मां, बहन-बहनोई, पुलिस विभाग में चालक राजेश सिंह यादव समेत वाल्टरगंज थाना में तैनात आरक्षी अक्षय कुमार को लेकर दारोगा के घर पर आए और शादी करने की बात करने लगे।

स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव से पहले AAP पार्टी को बड़ा झटका, पार्षद पवन सहरावत BJP में शामिल

7 जनवरी 2022 को इन लोगों ने मिलकर अमहट नदी स्थित मंदिर पर रेनू और बलराम की शादी करा दी। 25 फरवरी 2022 को सभी लोग दरोगा के घर पहुंचे और उसका पर्स, एटीएम और रुपये लेकर चले गए। बलराम को रेनू की असलियत पता चली तो उन्होंने 15 मार्च 2022 को विशेष विवाह अधिकारी के समक्ष दिए गए प्रार्थना पत्र को निरस्त करवा लिया।

इसके बाद रेनू, दरोगा को ब्लेकमेल कर उगाही करने लगी। एक दिन आरोपी दरोगा के घर पहुंचे और सारा सामान उठकर अपने साथ ले गए। इसके वह इस मामले की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। फिर न्यायालय ने साक्ष्यों का अवलोकन के बाद कोतवाली पुलिस को रेनू, बहन नीलू, मां शीला, बहनोई राजेश सिंह यादव और अक्षय के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना करने का निर्देश दिया।

इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सब-इंस्पेक्टर बलराम यादव के द्वारा न्यायालय के माध्यम से एक एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसमें कहा गया है कि कुछ लोगों ने शादी का झांसा देकर उनका सारा सामान हड़प लिया। मामले की जांच जा जारी है इसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: basti newsup newsup police
Previous Post

स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव से पहले AAP पार्टी को बड़ा झटका, पार्षद पवन सहरावत BJP में शामिल

Next Post

नगर निगम के डंपिंग यार्ड में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर खाक

Writer D

Writer D

Related Posts

Muskmelon kheer
Main Slider

मीठे में बनाएं लाजवाब खरबूजे की खीर

27/05/2026
Homestay
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की बेड एंड ब्रेकफास्ट, होमस्टे नीति से यूपी में बदल रहा पर्यटन का स्वरूप

26/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सरकारी धन के एक-एक पैसे का हिसाब लूंगा, लापरवाही पर होगी दंडात्मक कार्रवाई: केशव प्रसाद मौर्य

26/05/2026
CM Yogi inaugurated Ganga Aarti on the floating jetty at Sangam.
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने संगम में फ्लोटिंग जेटी पर गंगा आरती का किया शुभारंभ

26/05/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा: सीएम योगी

26/05/2026
Next Post
Fierce fire in municipal dumping yard

नगर निगम के डंपिंग यार्ड में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर खाक

यह भी पढ़ें

azam khan

सपा नेता आजम खान की मौत को मेदांता ने किया खारिज, हॉस्पिटल में चल रहा इलाज

14/05/2021

जरूरत से ज्यादा दूध पीना पड़ सकता है सेहत पर भारी

15/09/2021

ऐश्वर्या राय ने 400 जूनियर आर्टिस्ट के साथ शूट किया ‘पोन्नियिन सेलवन’ का गाना

14/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version