Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पीएम मोदी का टोक्यो में महिलाओं ने भारतीय पोशाक में किया भव्य स्वागत

Women gave a grand welcome to PM Modi in Tokyo

Women gave a grand welcome to PM Modi in Tokyo

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का शुक्रवार को टोक्यो में एक अनोखे अंदाज में भव्य, आध्यात्मिक स्वागत किया गया।, जब जापानी समुदाय के सदस्यों ने गायत्री मंत्र और अन्य मंत्रों के उच्चारण के साथ उनका स्वागत किया। जापानी महिलाओं ने भारतीय पोशाक में लोकगीत गाया। इस अवसर पर भारतीय परंपरा की झलक देखने मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) जापान की 2 दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को टोक्यो पहुंचे।

टोक्यो पहुंचने पर पीएम मोदी (PM Modi) का शानदार स्वागत किया गया। हानेडा हवाई अड्डे पर जापानी कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और भारतीय प्रवासी बड़ी संख्या में उनके स्वागत के लिए एकत्रित हुए।

प्रधानमंत्री (PM Modi) भारत-जापान साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा (PM Shigeru Ishiba) के साथ शाम को व्यापक चर्चा करेंगे।’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी जापान यात्रा दोनों देशों के बीच सभ्यतागत संबंधों और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने का एक अवसर प्रदान करेगी।

जापान के बाद प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) 31 अगस्त और 1 सितम्बर को तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन जाएंगे।

Exit mobile version