Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा सरकार बहन बेटियों की सुरक्षा में पूरी तरह विफल: अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर योगी सरकार के दावों के विपरीत उत्तर प्रदेश में महिलायें और बच्चियां सर्वाधिक असुरक्षित हैं और कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब प्रदेश के किसी जिले में दुष्कर्म, लूट, अपहरण और हत्या की घटनाएं न होती हों।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरूवार को जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री लाख सुरक्षा और कड़ी कार्यवाही के बयान जारी करते रहें, नौकरशाही पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। खासकर, भाजपा सरकार में दलित और वंचित वर्ग की बेटियों पर अत्याचार बढ़ता ही जा रहा है।

उन्होने कहा कि भाजपा सरकार बहन बेटियों की सुरक्षा में पूरी तरह विफल है। सत्ता संरक्षित अपराधियों के हौसले बुलंद है। उन्हें किसी का खौफ नहीं रह गया है। मुख्यमंत्री कब बहन बेटियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील होंगे। सपा की सरकार में बहन बेटियों की तत्काल सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक व्यवस्था 1090 वूमेन पावर लाइन और अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 एम्बुलेंस पुलिस सेवा शुरू की गयी थी। भाजपा सरकार ने इन सभी योजनाओं को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। पुलिस सेवा यूपी डायल 100 को 112 बना कर इसको निष्प्रभावी बना दिया गया है।

समाज को सही राह दिखाना ही संतों ने अपना धर्म माना: सीएम धामी

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार की अपराध नियंत्रण में कोई रुचि नहीं है। भाजपा के विधायक ही दबंगई दिखाते और पुलिस थानों में जाकर रौब जमाते हैं। अपराधी तत्व निश्चिंत होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

Exit mobile version