Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महिला दिवस पर लखनऊ की महिलाओं को तोहफा, पर्यटन स्थलों में मिलेगी फ्री एंट्री

Women's Day

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिला सुरक्षा के मद्देनजर ‘मिशन शक्ति’ अभियान चला रही है। इस कड़ी में अब राजधानी लखनऊ के डीएम की ओर से भी एक पहल की गई है। मिशन शक्ति के अंतर्गत डीएम अभिषेक प्रकाश ने लखनऊ के कुछ प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में महिलाओं की एंट्री को एक खास दिन के लिए फ्री कर दिया।

आपको बता दें कि लखनऊ के डीएम की ओर से एक आदेश जारी किया गया है, जिसके मुताबिक बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा और पिक्चर गैलरी में महिला विजिटर की एंट्री 8 मार्च 2021 को फ्री रहेगी. यानी इन पर्यटन स्थलों पर प्रवेश के लिए महिलाओं को कोई शुल्क नहीं देना होगा।

आगामी चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने को तैयार: अखिलेश यादव

मालूम हो कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। महिला दिवस के मौके पर डीएम अभिषेक प्रकाश ने आदेश जारी कर लखनऊ के इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा और पिक्चर गैलरी में महिलाओं की एंट्री को फ्री कर दिया है।

गौरतलब है कि पूरी दुनिया 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाती है। इस दिन का प्रचलन बीते सालों से लगातार बढ़ा है। जहां भारत में पहले महिलाएं अपने हक में कम ही बोलती थी, वहीं आज इक्कीसवीं सदी की स्त्री ने स्वयं की शक्ति को पहचान लिया है और काफी हद तक अपने अधिकारों के लिए लड़ना सीख लिया है।

उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के वकीलों का प्रदर्शन समाप्त

हालांकि, भारत में लंबे समय से 8 मार्च की जगह 10 मार्च को भारतीय महिला दिवस मनाया जाता है। इसके पीछे वजह है कि इस दिन 19वीं सदी में स्त्रियों के अधिकारों, अशिक्षा, छुआछूत, सतीप्रथा, बाल या विधवा-विवाह जैसी कुरीतियों पर आवाज उठाने वाली देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले का स्मृति दिवस होता है।

Exit mobile version