Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महिला पुलिस कर्मियों ने आयोजित किया दहेज प्रथा पर जागरूकता अभियान

awareness campaign on dowry

awareness campaign on dowry

लखनऊ। निगोंहा दहेज प्रथा महिलाओं के लिए एक अभिशाप है। इस पर बनाए गए कानून का सख्ती से पालन करने की नितांत आवश्यकता है। इसको राकने के लिए स्वयं महिलाओं को जागरूक होने के साथ ही दूसरों को भी जागरूक करना जरूरी है।

शुक्रवार को निगोहा के गरीब खेड़ा गांव में आयोजित गोष्ठी में निगोहा थाने की महिला सिपाही दीप्ति व शिखा ने दहेज प्रथा पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। महिला आरक्षियों ने ग्रामीण महिलाओं से कहा कि दहेज को लेकर महिलाएं शोषण का शिकार हो रही हैं।

इस कुप्रथा के कारण कई महिलाओं को मौत के मुंह में धकेल दिया जाता है। सरकार ने दहेज प्रथा को रोकने के लिए कानून के लिए कानून बनाये है। जिसे आप सभी मिलकर इस्तेमाल करे और आपके प्रयास से ही बदलाव लाया जा सकता है। इसको रोकने के लिए स्वयं महिलाओं को जागरूक होने के साथ ही दूसरों को भी सचेत करना जरूरी है।

दुष्कर्म के आरोप में बंद कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

इसी के साथ महिला आरक्षियों ने महिलाओं को अपने बच्चों को पढाई कराने के साथ अपने आसपास सफाई रखने से उसके फायदे बताये। साथ ही महिलाओं की मदद के लिये बने हेल्पलाइन न बरों के प्रति जागरूक किया। वहीं निगोहा थाने की आरक्षियों की इस पहल की हर कोई सराहना कर रहा है।

Exit mobile version