• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

करवा चौथ के दिन महिलाओं को गलती से नहीं करने चाहिए ये काम, होता है अशुभ

Writer D by Writer D
21/10/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली
0
Karwa Chauth

Karwa Chauth

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस बार रविवार 24 अक्टूबर 2021 को ये व्रत रखा जाएगा. पांच साल बाद फिर इस करवा चौथ पर शुभ योग बन रहा है।

करवा चौथ पर इस बार रोहिणी नक्षत्र में पूजन होगा, तो वहीं रविवार का दिन होने की वजह से सूर्य देव का भी व्रती महिलाओं को आशीर्वाद प्राप्त होगा। ये व्रत बहुत नियम और सावधानी से किया जाता है. आइए जानते हैं क्या हैं वो काम जो आपको व्रत रखते समय नहीं करना चाहिए।

ये काम न करें

  1. करवा चौथ के दिन देर तक न सोएं क्योंकि व्रत की शुरुआत सूर्योदय के साथ ही हो जाती है।
  2. पूजा-पाठ में भूरे और काले रंग को शुभ नहीं माना जाता है। हो सके तो इस दिन लाल रंग के कपड़े ही पहनें क्योंकि लाल रंग प्यार का प्रतीक माना जाता है।
  3. खुद न सोने के अलावा इस दिन महिलाओं को घर के किसी भी सोते हुए सदस्य के उठाना नहीं चाहिए। हिंदू शास्त्रों के अनुसार करवा चौथ के दिन किसी सोते हुए व्यक्ति को नींद से उठाना अशुभ होता है।
  4. सास की दी गई सरगी करवाचौथ पर शुभ मानी जाती है। व्रत शुरू होने से पहले सास अपनी बहू को कुछ मिठाइयां, कपड़े और श्रृंगार का सामान देती है. सरगी का भोजन करें और भगवान की पूजा करके निर्जला व्रत का संकल्प लें।
  5. व्रत करने वाली महिलाओं को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। महिलाओं को घर में किसी बड़े का अपमान नहीं करना चाहिए।
  6. शास्त्रों में कहा गया है कि करवा चौथ व्रत के दिन महिलाओं को पति से झगड़ा नहीं करना चाहिए. झगड़ा करने से आपको व्रत का फल नहीं मिलेगा।
  7. करवाचौथ के व्रत के दिन सफेद चीजों का दान करने से बचें। जैसे सफेद कपड़े, दूध, चावल, दही और सफेद मिठाई दान न करें।
  8. आज के दिन नुकीली चीजों के इस्तेमाल से बचें। सुई-धागे का काम न करें। कढ़ाई, सिलाई या बटन टाकने का आज के दिन न करें तो अच्छा है।

शुभ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि रोहिणी नक्षत्र में चांद निकलेगा और पूजन होगा। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि इस साल 24 अक्टूबर 2021, रविवार सुबह 3 बजकर 1 मिनट पर शुरू होगी, जो अगले दिन 25 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। इस दिन चांद निकलने का समय 8 बजकर 11 मिनट पर है। पूजन के लिए शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर 2021 को शाम 06:55 से लेकर 08:51 तक रहेगा।

पूजा विधि

सुबह सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर लें। इसके बाद सरगी के रूप में मिला हुआ भोजन करें, पानी पीएं और गणेश जी की पूजा करके निर्जला व्रत का संकल्प लें। इसके बाद शाम तक न तो कुछ खाना और नाहीं पीना है। पूजा के लिए शाम के समय एक मिट्टी की वेदी पर सभी देवताओं की स्थापना कर इसमें करवा रखें। एक थाली में धूप, दीप, चन्दन, रोली, सिन्दूर रखें और घी का दीपक जलाएं। पूजा चांद निकलने के एक घंटे पहले शुरु कर दें। इसके बाद चांद के दर्शन कर व्रत खोलें।

Tags: Karwa ChauthKarwa Chauth 2021Karwa Chauth Muhurthkarwa chauth newsKarwa Chauth RecipeKarwa Chauth Timings
Previous Post

आने वाले महीना इन राशियों के लिए होगा शुभ, जानिए क्या नवंबर आपके लिए होगा लकी?

Next Post

करवा चौथ पर बन रहा ये शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Writer D

Writer D

Related Posts

Iran shaken by Israeli attacks
Main Slider

रमज़ान में इजराइल के हमलों से दहला ईरान, तेहरान के कई जगहों बमबारी

28/02/2026
Raw Banana Paratha
Main Slider

आलू का पराठा बनाने में होती है परेशानी, तो अपनाएं ये टिप्स

28/02/2026
chicken korma
खाना-खजाना

इफ्तारी में बनाएं चिकन कोरमा, नोट करें रेसिपी

28/02/2026
Shani Trayodashi
धर्म

जीवन से सभी बाधाएं होंगी दूर, करें इन शनि मंत्रों का जाप

28/02/2026
White Hair
फैशन/शैली

सफेद बालों को काला करने के लिए करें ये उपाय, आजमाते ही दिखेगा असर

28/02/2026
Next Post
Karva Chauth

करवा चौथ पर बन रहा ये शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

यह भी पढ़ें

अदार पूनावाला adar punawala

कोविड-19 वैक्सीन अभियान भारत में जल्द शुरू किया जाएगा: अदार पूनावाला

03/01/2021
Durga Chalisa

नवरात्रि में भूल से टूट जाए व्रत तो पाप से बचने के लिए करें ये उपाय

23/09/2024
Arrested

युवती को टुकड़ों में काटकर कुएं में फेंका था शव, मुठभेड़ में हत्यारा गिरफ्तार

20/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version