• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘लखनऊ दर्शन’ बस से महिलाओं ने की खुशियों की सैर

Writer D by Writer D
08/03/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Lucknow Darshan

Lucknow Darshan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने महिलाओं के सम्मान में एक खास पहल की। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) द्वारा संचालित ‘लखनऊ दर्शन’ (Lucknow Darshan) डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस में महिलाओं के लिए विशेष सैर का आयोजन किया गया। इस विशेष यात्रा में 60 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। डॉक्टर, उद्यमी, प्राचार्य, सामाजिक कार्यकर्ता, इंजीनियर से लेकर गृहणियों तक, समाज के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं इस खास सफर का हिस्सा बनीं।

‘नारी शक्ति’ ने रोजमर्रा की व्यस्त जिंदगी से इतर लखनऊ को एक नए अंदाज में देखा। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ‘यूपीएसटीडीसी की ‘लखनऊ दर्शन’ बस सेवा अब सिर्फ पर्यटन तक सीमित नहीं रह गई है। यह धीरे-धीरे ऐसा मंच बनती जा रही है जहां पर्यटन के साथ समाज जुड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यह पहल आधी आबादी को ‘शक्ति, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण’ का संदेश देती है। इस विशेष टूर के माध्यम से महिलाओं को उनके व्यस्त दिनचर्या से कुछ पल सुकून के देने का प्रयास किया गया, जो प्रतिदिन समाज सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।’

*यात्रा के दौरान सुनी ऊदा देवी की वीरगाथा*

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर लखनऊ में महिलाओं के लिए आयोजित ‘लखनऊ दर्शन’ (Lucknow Darshan) यात्रा यादगार बन गई। रविवार सुबह 08:30 बजे बस रवाना हुई, जो दोपहर 12 बजे भ्रमण के पश्चात गंतव्य पर लौट आई। इस दौरान अलग-अलग आयु वर्ग की महिलाओं ने डबल डेकर बस की ऊपरी मंजिल से शहर के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों को करीब से देखा। विधानसभा जाना और मुख्य सदन को देखना उनके लिए अविस्मरणीय रहा। रेजीडेंसी सहित अन्य स्थलों की सैर ने इतिहास से रूबरू कराया। यात्रा के दौरान गाइड ने यात्रियों को 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की महान योद्धा ऊदा देवी के वीरता की कहानी सुनाई। उन्होंने किस तरह अंतिम सांस तक अंग्रेजी सैनिकों से लोहा लिया। महिलाओं ने बताया कि रोजमर्रा की जिंदगी में जिन स्थानों के सामने से वे अक्सर गुजर जाती थीं, आज उन्हें ठहरकर देखने-समझने का मौका मिला।

*डॉक्टर-मरीज बने ‘परिवार’*

विशेष भ्रमण का हिस्सा रहीं डॉ. अनन्या शर्मा ने कहा कि ‘डॉक्टर होने के नाते उनका अधिकांश समय अस्पताल की जिम्मेदारियों में बीत जाता है। इस यात्रा ने उन्हें अपने लिए कुछ पल निकालने और अपने ही शहर की खूबसूरती को करीब से देखने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्हें मरीजों के साथ डॉक्टर की भूमिका से हटकर परिवार की तरह समय बिताने का भी मौका मिला।’ इस यात्रा में शामिल मरीज कविता सिंह ने कहा कि ‘लंबे समय तक अस्पताल की चारदीवारी के भीतर रहना कई बार अकेलापन महसूस कराता है, लेकिन आज ‘लखनऊ दर्शन’ (Lucknow Darshan) बस के जरिए अपने ही शहर को देखने का विशिष्ट अनुभव मिला। इस यात्रा ने उन्हें नई उम्मीद दी।’

*गाइडेड टूर से दिलचस्प यात्रा* 

पूरे सफर के दौरान बस में मौजूद गाइड ने यात्रियों को लखनऊ के इतिहास, स्थापत्य कला और समृद्ध संस्कृति से जुड़ी दिलचस्प जानकारियां दीं। एएमयू एसोसिएशन की महासचिव शाला हक़ ने भी लखनऊ दर्शन (Lucknow Darshan) यात्रा को यादगार बताया। उन्होंने कहा कि ‘आमतौर पर वे बच्चों के लिए पिकनिक का आयोजन करती हैं, लेकिन खुद के लिए ऐसा अवसर कम ही मिल पाता है। इस विशेष यात्रा के दौरान उन्हें गाइड ने शहर के इतिहास और विशिष्ट स्थलों से जुड़ी कई दिलचस्प जानकारियां साझा कीं, जिनके बारे में वे पहले नहीं जानती थीं।’

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस विशेष ‘लखनऊ दर्शन’ (Lucknow Darshan) टूर में स्वास्थ्य सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया। यह टूर मैक्स हेल्थकेयर के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें उनके डॉक्टर और नर्स पूरी यात्रा के दौरान प्रतिभागियों के साथ मौजूद रहे।

Tags: Lucknow Darshan
Previous Post

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर योगी सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी 38.49 करोड़ रुपये की सौगात

Next Post

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Next Post
CM Vishnu Dev

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

arrested

एक करोड़ की स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

27/12/2021
mobile thief gang

मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, एक दर्जन से अधिक के फोन समेत पांच गिरफ्तार

05/03/2021
Dead Bodies

दो महिलाओं की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत

22/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version