Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Women’s Day 2021: Google ने महिला दिवस पर बनाया खास Doodle, देखें Video

google doodle on womens day

google doodle on womens day

आज पूरी दुनिया में महिलाओं के सम्मान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर गूगल ने भी एक खास डूडल बनाकर महिलाओं को समाज में उनके योगदान के लिए समर्पित किया है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बनाए गए इस गूगल डूडल (Google Doodle) में महिलाओं के प्रति सम्मान दर्शाया गया है।

Video

इस डूडल में पारंपरिक बंदिशों की जंजीरों को तोड़कर सफलता की ऊंचाइयों को हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया है। Google Doodle के 42 सेकेंड के छोटे वीडियो में, उन महिलाओं के हाथ दिखाए गए हैं जो पहली महिला वैज्ञानिक, डॉक्टर, अंतरिक्ष यात्री, इंजीनियर, कार्यकर्ता, कलाकार आदि रही हैं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी ने महिला शक्ति को किया सलाम

Google ने महिला दिवस पर बनाए डूडल (Doodle) के नोट में कहा, ‘आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर डूडल उन महिलाओं के इतिहास की झलक लिए हुए है जिन्होंने सभी चुनौतियों से पार पाते हुए प्रगति की अग्रदूत बनकर शिक्षा, नागरिक अधिकारों, विज्ञान, कला और अनेक क्षेत्रों में बेहतर भविष्य के लिए अपने काम के द्वारा मार्ग प्रशस्त किया।’

इस डूडल वीडियो में उन हाथों (महिलाओं) को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है, जिन्होंने महिलाओं की पीढ़ियों के लिए दरवाजे खोले हैं। आज का गूगल डूडल दुनिया भर की उन महिलाओं के सम्मान में बनाया गया है जिन्होंने सभी बाधाओं को पार करते हुए एक सफ़रगिस्ट, शिक्षाविद, स्वर्ण पदक विजेता, उद्यमी, इंजीनियर, वैज्ञानिक, जज, पायलट, डॉक्टर, एस्ट्रोनॉट के रूप में काम किया और महिलाओं को एक नई दिशा प्रदान की।

Women’s Day:  जानें कैसे हुई अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरूआत, बेहद खास है इस साल की थीम

‘महिला फर्स्ट’ थीम पर बनाए गए इस डूडल में नारी शक्ति का उल्लेख साफ तौर पर दिखता है। यह बताता है कि वर्तमान समय में कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां महिलाओं की भागिदारी जरूरी न हो। अलग-अलग भूमिकाओं में आज महिलाएं हर मोर्चे पर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने में सफल रही हैं। गूगल डूडल का यह वीडियो महिलाओं द्वारा भविष्य के लिए एक साथ हाथ उठाकर आगे बढ़ने पर जोर देता है। इस छोटे से वीडियो में महिलाओं की भूमिका बखूबी दर्शाया गया है।

Exit mobile version