Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

उत्तर प्रदेश से भागे माफिया को उत्तराखंड में नहीं घुसने देंगे : सीएम योगी

CM Yogi

CM Yogi

नई टिहरी। नई टिहरी पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि उत्तराखंड उनकी जन्म भूमि के साथ-साथ सीमांत प्रदेश भी है। राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से उत्तराखंड बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उप्र में जब अपराधियों और माफिया के खिलाफ कार्रवाई होती है तो वह उत्तराखंड की ओर भागने की कोशिश करते हैं। उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनेगी, तो माफिया देवभूमि का रुख नहीं कर पायेंगे। उन्होंने भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान कर लोगों से ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए कहा।

शनिवार को राजकीय प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी के मैदान में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के साथ-साथ पावन धाम भी है, मैं देवभूमि को कोटी-कोटी नमन करता हूं।

न गाय को कटने देंगे, न अन्‍नदाता की फसल को नुकसान होने देंगे : सीएम योगी

उन्होंने कहा, ‘2017 से पूर्व उप्र का व्यापारियों के साथ अन्य लोग पलायन करने को मजबूर होते थे, लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद यूपी सबसे सुरक्षित प्रदेश बन गया है। कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में विकास की बात नहीं बल्कि देवभूमि में मुस्लिम विवि बनाने की बात करती है।’

उन्होंने (CM Yogi)  कहा कि अकेला उत्तराखंड ऐसा प्रदेश है, जहां पर्यटन के क्षेत्र में लोगों को रोजगार मिल सकता है, प्रदेश की हर घाटी से नई गंगा और यमुना निकलती है। यहां के गंगाजल से यूपी, बिहार सहित देश लोग आचमन करते हैं। उत्तराखंड का जवान हर समय देश की सीमा पर तैनात है, तभी तो देश सुरक्षित है। राष्ट्रीय सुरक्षा के अवैध दुर्ग पर कांग्रेस छेद करना चाहती है, ऐसी पार्टियों से सावधान रहने की जरूरत है।

CM योगी ने मांगी माफी, वीडियो जारी कर कही ये बड़ी बात

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि राहुल के पूर्वज अपने आपको एक्सीडेंटल हिन्दू कहते हैं, जो पार्टी देवभूमि की परिभाषा नहीं जानती है, उसे सत्ता में आने का अधिकार नहीं है। माफिया और कांग्रेस का चोली दामन का संबंध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यूपी और उत्तराखंड विकास नई गाथा लिख रहा है। देवभूमि की सुरक्षा के लिये उत्तराखंड में भाजपा को लाना जरूरी है।

विकास की बात करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा विकास के नये मॉडल पर कार्य कर रही है, आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा। आज केदारनाथ धाम भव्य और दिव्य बनकर तैयार है, इसके साथ बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम को भी भव्य बनाने की तैयारी चल रही है। उत्तराखंड में पाचवें धाम के रूप में सैन्यधाम बनाया जा रहा है।

चुनाव आएंगे जाएंगे, पर हर बेटी सुरक्षित रहनी चाहिए : सीएम योगी

योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में उपस्थित लोगों से टिहरी सीट से भाजपा के उम्मीदवार किशोर उपाध्याय और प्रतापनगर से सीट विजय सिंह पंवार को भारी बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया।

भाजपा उम्मीदवार किशोर उपाध्याय ने कहा कि योगी आदित्यनाथ एक दिन दिल्ली के साउथ ब्लॉक में सूरज की तरह चमकेंगे। किशोर उपाध्याय कहा कि यूपी का सीएम रहते उन्होंने जो कार्य किये वह एक मिसाल बन गये हैं। उन्होंने माफिया का सफाया कर यूपी को माफिया से मुक्त करवा दिया है।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, पूर्व विधायक लाखीराम जोशी, जिपं अध्यक्ष सोना सजवाण, जाखणीधार प्रमुख सुनीता देवी, शिवानी बिष्ट, सुषमा उनियाल, खेम सिंह चौहान, नलिन भट्ट, मेहरबान सिंह रावत, अनुसूया नौटियाल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

Exit mobile version