Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लव जिहाद जैसा शब्द संविधान में नहीं है : शिवपाल

देश में ‘लव जिहाद’ का मुद्दा इस समय काफी सुर्खियों में है और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार इसके लिये कानून बनाने जा रही है लेकिन प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने इसका विरोध किया है।

श्री यादव ने आज यहां कहा कि लव जिहाद जैसा शब्द संविधान में नहीं है। भाजपा झूठ बोलने में माहिर है और इस कानून के मामले में भी झूठ बोला जा रहा है। कई भाजपा नेताओं के परिवार के सदस्यों ने भी दूसरे धर्म में शादी की है। मैं भाजपा नेताओं से पूछता हूं कि क्या ये विवाह ‘लव जिहाद’ की परिभाषा में आते हैं ?

हाथरस केस: नार्को टेस्ट के लिए चारों आरोपियों को लेकर गुजरात पहुंची CBI

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी गठबंधन करके ही चुनाव मैदान में उतरेगी। पार्टी बड़े और छोटे दोनों से गठबंधन करेगी। अभी चुनाव होने में करीब डेढ़ साल है। सीटों को लेकर भी बात हो जाएगी। समाजवादी पार्टी से सम्मानजनक तरीके से ही गठबंधन होगा।

प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि सभी 75 जिलों में संगठन खड़ा हो गया है। भाजपा को गठबंधन कर ही हराया जा सकता है।

Exit mobile version