Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रदेश में सौ दिन परियोजना के तहत तेजी से काम किए जा रहे: स्वतंत्र देव

Swatantra Dev

Swatantra Dev

बाढ़ और सूखा से निपटने के लिए योगी सरकार तैयार : स्वतंत्र देव सिंह

 

Yogi government is ready to deal with floods and droughts

 

कानपुर। बाढ़ एवं सूखा से निपटने के लिए केन्द्र व राज्य सरकार पूरी तरह तैयारी की है। देश की जनता की चिन्ता करते हुए नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश की जनता के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रयास कर रहें है। यह बातें कानपुर के मोतीझील में बने तुलसी उपवन में आयोजित तुलसी जयंती के अवसर पर गुरूवार को आए बीजेपी उप्र के प्रदेश अध्यक्ष व जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कही।

जल शक्ति मंत्री ने कहा कि बाबा तुलसीदास जी ने प्रभु श्रीराम के पूरे परिवार का जिस प्रकार से चित्रण किया उसी आधार पर आज देश व दुनिया चल रहा है। अयोध्या में प्रभू श्री राम का मंदिर बन रहा है तो देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं देश के बढ़ते प्रभाव की वजह से दुबई में भी श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है। वह गांव एवं गरीब की चिन्ता करते हुए कोरोना काल महामारी में 80 करोड़ गरीबों को भूखे नहीं रहने दिया और उन्हें गेंहू-चावल, चना एवं नमक और तेल भी देने का काम किया है। महामारी से भी देश की जनता को सुरक्षित करने का काम किया। देश की बाढ़ परियोजनाओं को भी पूरा किया गया।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सौ दिन परियोजना के तहत तेजी से काम किए जा रहे हैं। प्रदेश की योगी सरकार एवं मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि एवं विधायक गांव, गरीब की चिन्ता में जुटा हुआ है। सभी जनपदों में संचालित हो रही योजनाओं का बरीकी से निरीक्षण किया जा रहा है और उन्हें अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। बाढ़ को लेकर जो परियोजनाएं चल रही हैं वो पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही हमारा जो 6 महीने का लक्ष्य है उसको पूर्ण किया जा रहा है। उन्होंने सरकार की तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत से जानकारी दी।

सपा नेता आजम खां की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में भर्ती

उल्लेखनीय है कि आज तुलसी जयंती के उपलक्ष्य में कानपुर के मोतीझील में बने तुलसी उपवन में मानस संगम द्वारा समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तुलसी जयंती समारोह में शामिल हुए और तुलसी दास जी की प्रतिमा पर तुलसी की माल्यापर्ण कर प्रणाम किया। मानस संगम द्वारा 41वें तुलसी जयंती समारोह में भाजपा के विधायक सुरेन्द्र मैथानी समेत भाजपा के कई नेता एवं समाज के कई प्रबुद्धजनों ने हिस्सा लिया।

Exit mobile version